लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

महाराष्ट्र समेत उत्तर-पूर्व के राज्यों में भारी बा‌रिश, राजस्थान में धूल भरी आंधी की आशंका

NULL

नई दिल्ली: केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही  दक्षिण भारत बा‌कि राज्यों में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। पूरे देश के अलग-अलग हिस्से मौसम के अलग-अलग मिजाज से रूबरू हो रहे हैं। मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ इलाकों में शनिवार को प्री-मानसून बारिश हुई वहीं उत्तर प्रदेश में जोरदार आंधी चली जिससे 17 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व के राज्यों और महाराष्ट्र में रविवार को भारी बारिश होने और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई है। आंधी और बारिश से उत्तर भारत के कई हिस्सों में शनिवार को तापमान में कमी आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राजस्थान में फिलहाल लू का प्रकोप जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में रविवार को मौसम के गर्म रहने और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में शुष्क रहने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा है, ‘‘ राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।’’ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक व ओडिशा में गरज के साथ छींटे पड़ने, धूल भरी हवा चलने एवं बिजली चमकने के आसार हैं।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में शनिवार को तापमान में कमी आई जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। उत्तर प्रदेश में अंधड़ के कारण 17 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चली और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सूबे में शुक्रवार की शाम को आई आंधी में 17 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग जख्मी हो गए।

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर की मौतें पेड़ और मकान गिरने से हुई हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुरादाबाद जिले में सर्वाधिक सात लोगों की मौत हुई जबकि संभल में तीन लोगों के मरने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को फैजाबाद , गोरखपुर , वाराणसी , इलाहाबाद , लखनऊ , बरेली , कानपुर , मुरादाबाद और मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। सबसे अधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान झांसी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को कुछ जगहों पर आंधी और बारिश की आशंका है। चार और पांच जून के लिए भी ऐसा ही अनुमान व्यक्त किया गया है।

राजस्थान में बीकानेर शनिवार को सबसे गर्म रहा। शहर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इलाका भीषण लू की चपेट में है। जयपुर और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी हिस्से में रविवार को आंधी के अलावा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में धूल भरी आंधी आने के एक दिन बाद शनिवार को तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस था जो कि मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। आर्द्रता 38 से 60 प्रतिशत के बीच रही।

अधिकारी ने बताया कि रविवार का पूर्वानुमान है कि दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम को गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश : 28 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद में शुक्रवार को रात में धूल भरी आंधी आई थी जिससे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार की रात में बारिश के बाद अधिकतम तापमान कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह आंकड़ा सामान्य से तीन कम है। हरियाणा के अंबाला में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

 

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।