पटना हाईकोर्ट ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले में जांच प्रगति रिपोर्ट पेश नहीं किये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। चीफ जस्टिस एम आर शाह और जस्टिस रवि रंजन की खंडपीठ ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले की जांच कर रहे एसपी के तबादले पर भी सीबीआई से जवाब तलब किया। हाईकोर्ट ने सीबीआई को अगली सुनवाई में जांच रिपोर्ट पेश करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि जांच से संबंधित जानकारियां बाहर कैसे आ रही हैं?. 27 अगस्त को मामले पर फिर सुनवाई की जाएगी।
पटना हाईकोर्ट में प्रगति रिपोर्ट सौंपने के दो दिन पहले 21 अगस्त को सीबीआई ने एसपी रैंक के अधिकारी जे पी मिश्रा का तबादला कर दिया था और उनकी जगह लखनऊ क्राइम ब्रांच के देवेंद्र सिंह को नियुक्त किया है।
इससे पहले बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा था कि बिहार के राज्यपाल के तबादले के बाद सीबीआई के एसपी का तबादला कर दिया गया. जबकि अब जांच की आंच ब्रजेश ठाकुर की डायरी में मेंशन ‘पटना सर’ तक पहुंच रही थी।
कांग्रेस नेता और एमएलसी प्रेमंचद मिश्रा ने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप केस मामले में कई राज उजागर हो रहे थे और अचानक एसपी का तबादला करने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



