पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के सम्मान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को होली नहीं मनाएंगे।
आप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 कर्मियों के सम्मान में कल होली का त्यौहार नहीं मनाएंगे।’’
होली पर मुलायम पहुंचे इटावा, परिजनों के साथ गुरुवार को खेलेंगे रंग
गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला कर दिया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए।
शहीदों के परिवारों के साथ हमदर्दी दिखाने के लिए सीआरपीएफ भी इस साल होली नहीं मनाएगा।


Download Android App
Download iOS App



