उदित राज की बीजेपी को चेतावनी, कहा-टिकट नहीं मिला तो छोड़ दूंगा पार्टी

Summary :

उदित राज ने कहा, मुझे अब भी उम्मीद है कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बीजेपी से नामांकन दाखिल करूंगा जहां मैंने कड़ी मेहनत की है और अपना लोहा साबित किया है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद उदित राज ने मंगलवार को कहा कि अगर उन्हें लोकसभा चुनाव में उम्मीदार के रूप में नहीं उतारा गया तो वह पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। बीजेपी दिल्ली की छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, लेकिन अभी उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।

उदित राज ने ट्वीट किया, ‘मैं टिकट मिलने का इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे टिकट नहीं दिया गया तो मैं पार्टी को अलविदा कह दूंगा।’ एक अन्य ट्वीट में उदित राज ने कहा, मुझे अब भी उम्मीद है कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बीजेपी से नामांकन दाखिल करूंगा जहां मैंने कड़ी मेहनत की है और अपना लोहा साबित किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं खुद बीजेपी छोड़कर बीजेपी छोड़ने को मजबूर नहीं होऊंगा।

सांसद के करीबी सूत्रों ने बताया कि अगर उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो भी वे चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों ने कहा कि उस स्थिति में वह पार्टी छोड़ने के बाद अपना नामांकन दाखिल करेंगे।’ बीजेपी दिल्‍ली की सात में से छह लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवारी का ऐलान कर चुकी है, जबकि एकमात्र नॉर्थ-वेस्‍ट सीट से पार्टी ने अपने प्रत्‍याशी अब तक घोषित नहीं किए हैं।

लोकसभा चुनाव : गांधीनगर में PM मोदी ने मां का आशीर्वाद लेकर डाला वोट

बीजेपी ने सोमवार को ही पूर्वी दिल्‍ली से महेश गिर‍ि का टिकट काटते हुए क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर को प्रत्‍याशी बनाने का ऐलान किया था, जबकि नई दिल्‍ली संसदीय सीट से मीनाक्षी लेखी की उम्‍मीदवारी बरकरार रखी।

Desk Team