स्थानीय आतंकवादियों को ‘‘भूमिपुत्र’’ करार देते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि उन्हें बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘‘बंदूक संस्कृति’’ खत्म करने के लिए केंद्र को आतंकवादी नेतृत्व से वार्ता करनी चाहिए।
पार्टी के एक कार्यक्रम के बाद अनंतनाग में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस समय, पाकिस्तान और अलगाववादियों के साथ वार्ता होनी चाहिए। इसी तरह आतंकवादियों के नेतृत्व से भी वार्ता की जानी चाहिए क्योंकि उनके पास बंदूक है और केवल वहीं बंदूक की संस्कृति को खत्म कर सकते हैं।’’
अपराध कतई बर्दाश्त नहीं करने के लिए J-K के राज्यपाल ने की CM नीतीश की तारीफ
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कहीं न कहीं हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ ही आतंकवादियों से भी वार्ता करनी होगी।’’ बहरहाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘‘बहुत जल्दबाजी होगी (आतंकवादियों के साथ वार्ता करना)।’’
महबूबा ने कहा कि स्थानीय आतंकवादियों को हिंसा के रास्ते पर चलने से रोका जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




