लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश है भारत

महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और उन्हें सेक्स धंधों में मजबूर करने के ज्यादा जोखिम होवे के कारण भारत तको सबसे असुरक्षित देश माना गया है।

भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे असुरक्षित देश है। आपको बता दे कि ये हम नहीं कह रहे है बल्कि अभी हाल ही में हुए सर्वे में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के सर्वे के अनुसार , महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और उन्हें सेक्स धंधों में मजबूर करने के ज्यादा जोखिम होवे के कारण भारत तको सबसे असुरक्षित देश माना गया है। वहीं दूसरे नंबर पर युद्ध से ग्रस्त अफगानिस्तान और तीसरे नंबर पर सीरिया और अमेरिका हैं।

थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन ने मंगलवार को महिलाओं के मुद्दे पर 550 एक्सपर्ट्स का सर्वे जारी किया। इसमें घरेलू काम के लिए मानव तस्करी, जबरन शादी और बंधक बनाकर यौन शोषण के लिहाज से भी भारत को खतरनाक करार दिया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2007 से 2016 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध में 83 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं हर घंटे चार रेप के मामले दर्ज होते हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार यहां रोजाना 100 से भी अधिक सेक्शुअल हैरासमेंट के केस दर्ज होते हैं। 2011 में हुए इस सर्वे के मुताबिक अफगानिस्तान, कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माने गए थे। लेकिन इस साल महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के मामले में भारत आगे निकल गया।

सर्वे में ये भी कहा गया है कि देश की सांस्कृतिक परंपराएं भी महिलाओं पर असर डालती हैं। इसके चलते उन्हें एसिड अटैक, गर्भ में बच्ची की हत्या, बाल विवाह और शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है। सात साल पहले इसी सर्वे में भारत महिलाओं के मामले में दुनिया में चौथे नंबर का सबसे खतरनाक देश था। राहुल गांधी ने भी सर्वे को लेकर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

मंगलवार (26 जून, 2018) को रिपोर्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह हमारे देश के लिए कितनी शर्म की बात है!’ ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि महिलाएं असुरक्षित हैं और प्रधानमंत्री योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। तंज भरे ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, ‘एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं और दूसरी तरफ महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा के मामले में भारत की स्थिति अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब से भी ज्यादा खराब हो गई है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।