भारतीय वायुसेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान से जार्जिया के एक एएन – 12 विमान के प्रवेश करने पर उसे पकड़ लिया और उसे जयपुर हवाईअड्डा पर उतरने के लिए बाध्य कर दिया। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह विमान अपना रास्ता भटक गया था।
प्रधानमंत्री पद के लिए मुकाबला अब ‘‘एकतरफा’’ – जेटली
उन्होंने बताया कि वायुसेना के वायु रक्षा विमान ने उसे जयपुर हवाईअड्डा पर उतरने के लिए मजबूर किया।
सूत्रों ने बताया कि जार्जिया का एएन – 12 विमान कराची से दिल्ली के लिए रवाना होने के बाद अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और उसने उत्तर गुजरात में एक ऐसे स्थान से भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, जो पूर्व निर्धारित नहीं था।
विमान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया
भारतीय वायुसेना द्वारा शुक्रवार दोपहर जॉर्जिया के एएन12 एयरक्राफ्ट विमान को जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरवाए जाने के बाद हुई विमान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि पाकिस्तान से आए जॉर्जिया के मालवाहक विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, विमान को जल्द ही उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विमान ने उड़ान के दौरान हवाई सीमा का मामूली उल्लंघन किया था। उन्होंने बताया कि इस मालवाहक विमान में सात से आठ यात्री थे।
जयपुर हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह पुष्टि की कि विमान को जांच के बाद छोड़ दिया गया है और उसे नई दिल्ली के लिए जल्द ही उडान भरने की अनुमति दी जाएगी।
हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद विमान को सीआईएसएफ जवानों ने घेर लिया था और हवाई अड्डे पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह विमान अपना रास्ता भटक गया था। उन्होंने बताया कि वायुसेना के वायु रक्षा विमान ने उसे जयपुर हवाई अड्डा पर उतरने के लिए मजबूर किया।
सूत्रों ने बताया कि जार्जिया का एएन-12 विमान कराची से दिल्ली के लिए रवाना होने के बाद अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और उसने उत्तर गुजरात में एक ऐसे स्थान से भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, जो पूर्व निर्धारित नहीं था।


Download Android App
Download iOS App



