वोटिंग से 2 दिन पहले कनिमोझी के घर आयकर विभाग का छापा

Summary :

आयकर विभाग के अधिकारियों और निर्वाचन आयोग के निगरानी दल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को तमिलनाडु के थूथुकोछी से डीएमके की लोकसभा

चेन्नई : आयकर विभाग के अधिकारियों और निर्वाचन आयोग के निगरानी दल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को तमिलनाडु के थूथुकोछी से डीएमके की लोकसभा उम्मीदवार के. कनिमोझी के घर की तलाशी ली।

राज्यसभा सदस्य कनिमोझी भाजपा की राज्य इकाई की अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदराराजन के खिलाफ थूथुकोछी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 : दूसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार

तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों के लिए मतदान दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को होना है। हालांकि राष्ट्रपति ने वेल्लोर सीट का चुनाव निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर रद्द कर दिया है।

Desk Team