केजरीवाल ने जनता से कांग्रेस को वोट नहीं करने की अपील की

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की। यह अपील ऐसे समय में की गई जब मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि लोकसभा चुनाव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की। यह अपील ऐसे समय में की गई जब मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस संपर्क में हैं।

ककरोला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने लोगों से भाजपा को भी वोट नहीं देने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के विकास के लिए भाजपा के सभी सात सांसदों ने कुछ नहीं किया।

bjp_congress

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस के लिए बिल्कुल भी वोट नहीं करें क्योंकि अगर आप कांग्रेस को वोट करेंगे तो यह नरेंद्र मोदी को ही मजबूत करेगी। आप अपने वोट बंटने न दें। सभी सात सांसद ‘आप’ के ही चुनें।”

Desk Team