राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देशभर में बहस छिड़ी हुई है। इसी के साथ आज रामनगरी अयोध्या में मुख्य पर्व दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक है। सूक भी अयोध्या पहुंच गई हैं। साथ ही आज दोपहर अयोध्या में झांकी निकली। रामायण के किरदारों में लोग कोई राम बना है तो हनुमान तो रावण अयोध्या की सड़को पर झांकी निकाली जा रही है। इसके साथ ही लोगो में बहुत उमंग के साथ सड़को पर हजारो की भीड़ उतर गयी है। साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। हेलिकॉप्टर से श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण राम कथा पार्क पहुंचें। श्री राम का किम जंग सूक और योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया और राम का राज्याभिषेक किया गया।
LIVE UPDATE : –
- योगी और किम-जंग सुक ने अयोध्या में क्वीन हाउ मेमोरियल का किया उद्घाटन।
- दक्षिण कोरियाई और भारतीय कलाकार ने क्वीन हाउ पार्क में किया प्रदर्शन
- मुख्यमंत्री थोड़ी देर में करेंगे दीपोत्सव की शुरुआत।
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, फैजाबाद का नाम अयोध्या होगा।
- बनेगा मैडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट।
- योगी और किम जंग सूकने सरयू घाट पर की आरती।
योगी आज कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। योगी और किम जंग सूक के पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान योगी ने कहा कि किम जंग सूक के आने से मुझे बेहद खुशी मिली है। योगी ने कहा कि अयोध्या में आज हम सबके लिए बड़ा महोत्सव है। अयोध्या को हम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। थोड़ी देर में योगी दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी अयोधया कुछ ही देरी में पहुंचेंगे अयोध्या में सरयू नदी के तट पर ना सिर्फ आज लाखों दीपक जलेंगे बल्कि लेज़र लाइट की झलक भी दिखाई जाएगी। वही भव्य रामलीला का मंचन भी । पिछले कुछ दिनों से देशभर में संत समाज, राजनीतिक दलों और रामभक्तों की तरफ से अयोध्या में रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की मांग बढ़ी है, ऐसे में अयोध्या में मनाई जा रही ये भव्य दिवाली संतों को संतुष्ट भी कर सकती।
कुछ इस तरह होंगे कार्येक्रम
6.15 से 6.45 बजे- सरयू घाट पर आरती होगी।
6.45 से 7.30 बजे- राम की पैड़ी पर 3 लाख दीए जलाए जाएंगे।
7.30 से 7.45 बजे- राम की पैड़ी पर वॉटर शो।
7.45 से 8 बजे- रामलीला में भाग ले रहे कलाकारों का सम्मान होगा।
8.00 से 8.15 बजे- पटाखेबाजी।
8.30 से 10.30 बजे – इंडोनेशिया, रूस, ट्रिनिडाड के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे. इसके बाद कोरिया के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे.