Lok Sabha Election : जानिये किस राज्य की कितनी सीटों पर कौन से चरण में होगा मतदान

Summary :

NULL

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को यहां कहा कि 91 सीटों के लिए (20 राज्यों में) मतदान 11 अप्रैल को, 97 सीटों के लिए (13 राज्य) मतदान 18 अप्रैल को, 115 (14) के लिए 23 अप्रैल को, 51 (सात) के लिए छह मई को, 59 (सात) के लिए मतदान 12 मई को और 59 सीटों (आठ राज्य) के लिए मतदान 19 मई को होगा।

इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी, जो 2014 के 81.45 करोड़ से अधिक है। इसमें से करीब 1.50 करोड़ पहली बार मतदाता बने हैं, जिनकी उम्र 18-19 साल है।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के लिए लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 से एक लाख अधिक है। चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ कुल 17.4 लाख वीवीपैट इस्तेमाल किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, चुनाव आयोग ने चुनाव कराने के लिए व्यापक तैयारी की है, आयोग मानता है कि मतदाता सूची की शुद्धता निष्पक्ष चुनाव का आधार है। 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव सात चरण में होंगे। पहली अधिसूचना 18 मार्च को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 मार्च होगी। 23 मई को होगी मतगणना।

किस चरण में कितनी सीटों पर होगा मतदान : 

11 अप्रैल – पहला चरण- आंध्र की 25 सीट, अरुणाचल  -2, असम – 5, बिहार- 4, छत्तीसगढ -1, जम्मू कश्मीर – 2, मणिपुर -1, मेघालय -2 , महाराष्ट्र – 7, नागालैंड-1 , ओडिसा – 4, पश्चिम बंगाल – 2 , मिजोरम-1, सिक्किम -1, कुल – 91 सीटें

18 अप्रैल- दूसरा चरण- असम – 5, बिहार-5, कर्नाटक – 14, महाराष्ट्र – 10, मणिपुर – 1, ओडिसा -5, तमिलनाडु – 39, त्रिपुरा – 1, कुल- 97 सीटें

23 अप्रैल- तीसरा चरण: गुजरात की सभी 26, बिहार – 5, गोवा- 2, कर्नाटक – 14, केरल – 20, जम्मू-कश्मीर – 1, महाराष्ट्र – 14, ओडिसा – 6, यूपी – 10 , पश्चिम बंगाल – 5, कुल 114 सीटें

29 अप्रैल- चौथे चरण :  बिहार – पांच, जम्मू कश्मीर -1 , झारखंड -3, मध्य प्रदेश -6, महाराष्ट्र की 1, ओडिसा -6, राजस्थान – 13, यूपी – 13 और पश्चिम बंगाल -8, कुल 71 सीटें

6 मई-  पांचवें चरण :  बिहार -5, जम्मू कश्मीर -2, झारखंड -4, मध्य प्रदेश -7, राजस्थान – 12, यूपी – 14 और पश्चिम बंगाल -7, कुल 51 सीटें

12 मई- छठे चरण – बिहार -8, हरियाणा -10, झारखंड -4, मध्य प्रदेश -8, यूपी – 14, पश्चिम बंगाल – 8, दिल्ली -7, कुल 59 सीटें

19 मई – सातवां चरण-   बिहार – 8, झारखंड – 3, मध्यप्रदेश – 8, पंजाब – 13, चंडीगढ़ – 1, पश्चिम बंगाल – 9, हिमाचल – 4, उत्तर प्रदेश – 13 , कुल 59 सीटें

Lok Sabha Election : चुनाव मतदान और मतगणना की तारीखों का हुआ ऐलान

Desk Team