आज लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के तहत चुनावी प्रचार थम जाएगा। 12 मई को 14 सीटों पर मतदान होना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के रोहतक में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे है। रैली की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्र रक्षा के लिए हर पल तैयार रहने वाले, मिट्टी से सोना उगा कर देश का पेट भरने वाले और खेल के मैदान में भारत को गौरव दिलाने वाले हरियाणा और रोहतक के सभी लोगों को मेरा नमस्कार।
पीएम मोदी ने जनसभा में सैम पित्रोदा के बयान “हुआ तो हुआ” को लेकर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा की ‘हुआ तो हुआ’ -कांग्रेस के अहंकार को शांत करने वाले तीन शब्द कल अपने सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों पर यह बात कही। यह नेता गांधी परिवार के सबसे करीबी लोगों में से एक है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई सिखों को 1984 के दंगों के दौरान निशाना बनाया गया था, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है, ‘हुआ तो हुआ’।
पीएम मोदी ने कहा की सैकड़ों सिखों को पेट्रोल डीजल डालकर जला दिया गया। गले में टायर डालकर आग लगा दी और कांग्रेस कह रही है कि “हुआ तो हुआ। हजारों सिखों को घरों से बाहर निकालकर मारा गया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है “हुआ तो हुआ”। हजारों सिखों की घर-दुकानें जला दी गई, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है “हुआ तो हुआ”। कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए समर्थ लोगों का अपमान किया जाता है, उनकी पहचान को ऊपर नहीं उठने दिया जाता है। भाखड़ा-नांगल डैम की सोच, सर छोटूराम की थी, लेकिन उनको कभी इसका क्रेडिट ही नहीं दिया गया।


Download Android App
Download iOS App




