नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन’ करार दिया और आरोप लगाया कि वे चाहते हैं कि देश बंट जाये।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी मीर बाहरी दल में जनसभा को संबोधित करते हुए की।
अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और शाह लोगों के सबसे बड़े दुश्मन है जो जाति, पंथ और धर्म के आधार पर देश को विभाजित करने में विश्वास करते हैं। लेकिन लोगों ने भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे में नहीं फंसने का मन बना लिया है।’’
अखिलेश ने मोदी पर बोला हमला , कहा – बीजेपी कर रही है सेना का अपमान
नेशनल कांफ्रेस के संरक्षक ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह भावनात्मक मुद्दों को उछालकर लोगों का ध्यान बांटना चाहती है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ये लोग भारतीय संविधान के बुनियादी ढांचे को बदलना चाहते है जिसमें सभी को बराबरी का अधिकार और अवसर प्रदान किया गया है…। यह वही संविधान है जो हमारे राज्य को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करता है।’’


Download Android App
Download iOS App



