पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान के भारत लौटने की घोषणा की लेकिन उन्हें ”युद्ध कैदी” बताया है। वाघा – अटारी सीमा से पायलट अभिनंदन के भारत की सीमा में प्रवेश करने के बाद विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”कैद में रहने के दौरान उनके साथ गरिमापूर्ण तरीके से और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक बर्ताव किया गया है।”
बयान में कहा गया है, ”भारतीय वायुसेना के पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान आज भारत लौट गए हैं।” गौरतलब है कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों के साथ झड़प में पायलट अभिनंदन अपने मिग 21 विमान के गिरने पर पकड़ लिए गए थे।
जाने आखिर क्यों हुई अभिनंदन को रिहा करने में घंटो की देरी
बयान में पायलट को भारतीय युद्ध कैदी बताया गया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सदभावना का संदेश देते हुए अभिनंदन को स्वदेश भेजने की बृहस्पतिवार को पाक संसद में घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम का लक्ष्य 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमला और फिर पाक स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के खिलाफ की गई भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव को दूर करना है।


Download Android App
Download iOS App




