पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए शनिवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘शाम लगभग साढ़े चार बजे पाकिस्तान ने बिना उकसावे के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास मोर्टारों और छोटे हथियारों से गोलाबारी की।’’
सपा-बसपा सरकार में चरमरा गया था यूपी का प्रशासनिक ढांचा : अमित शाह
प्रवक्ता ने बताया कि सेना इसका ‘‘दृढ़ता और प्रभावी ढंग से’’ जवाब दे रही है।
उन्होंने बताया कि सीमा पार गोलीबारी में भारत की ओर किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अंतिम समाचार मिलने तक गोलीबारी जारी थी।


Download Android App
Download iOS App



