कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल, नोटबंदी और नीरव मोदी के मामलों पर सीधी बहस की चुनौती देते हुए मंगलवार को कहा कि वह इन विषयों पर पूर्ण तैयारी करके मेरे साथ बहस करने आएं। पहले भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री को सीधी बहस की चुनौती दे चुके गांधी ने यह सवाल भी किया कि क्या मोदी उनके साथ बहस को लेकर डरे हुए हैं?
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आप भ्रष्टाचार पर मेरे साथ बहस करने से डरे हुए हैं? मैं आपके लिए यह आसान कर सकता हूं। चलिए किताब खोलकर आप इन विषयों पर तैयारी कर सकते हैं: 1. राफेल +अनिल अंबानी 2. नीरव मोदी 3. अमित शाह +नोटबंदी।’’
भ्रष्टाचार ही वो काम है जो कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पूरी ईमानदारी से करती है : मोदी
गौरतलब है कि गांधी की ओर से पहले दी गई चुनौती पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष एक बेखबर नेता हैं।


Download Android App
Download iOS App




