आमने-सामने : तेलंगाना में आज PM मोदी और राहुल गांधी करेंगे चुनाव प्रचार

Summary :

राहुल गांधी सोमवार को जहीराबाद में जनसभा संबोधित कर तेलंगाना में 11 अप्रैल को हो रहे चुनावों के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों पर अगले महीने होने जा रहे चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानि सोमवार को प्रदेश में चुनावी जनसभाएं करेंगे। मोदी सोमवार शाम हैदराबाद के एल.बी. स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। चार दिनों में मोदी की यह दूसरा तेलंगाना दौरा है।

उन्होंने 29 मार्च को महबूबनगर में पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। भाजपा हैदराबाद में बैठक की तैयारियां जोरों से कर रही है, क्योंकि इस जनसभा में चार लोकसभा क्षेत्रों का चुनाव प्रचार होगा। इस जनसभा में हैदराबाद, सिकंदराबाद, मलकानगिरि और चेवेला लोकसभा क्षेत्रों के लोग जुटेंगे।

bjp

तेलंगाना में बोले PM मोदी-नए भारत के लिए मतदान करें लोग

भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनावों में इन लोकसभाओं में सिर्फ सिकंदराबाद लोकसभा सीट जीती थी। पार्टी ने यहां से इस बार निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने यहां से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।

यह है राहुल का कार्यक्रम

वही, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को जहीराबाद में जनसभा संबोधित कर तेलंगाना में 11 अप्रैल को हो रहे चुनावों के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। राहुल रविवार रात हैदराबाद पहुंचे।

rahul gandhi

हैलीकॉप्टर से जहीराबाद जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उम्मीदवारों से चुनावी रणनीति बनाएंगे। जहीराबाद में बैठक के बाद, राहुल गांधी वानपर्थी में एक और चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हुजूरनगर में सोमवार को अपनी तीसरी और अंतिम जनसभा संबोधित करेंगे।

Desk Team