प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज यूनाइटेड नेशन के ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ सम्मान से सम्मानित किए गए। पीएम मोदी एवं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को स्थायी विकास एवं जलवायु बदलाव के क्षेत्र में अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने के कारण ये पुरस्कार प्रदान किया गया। पीएम मोदी को ये सम्मान राजधानी दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र में दिया गया।
पीएम मोदी ने ‘संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ प्राप्त करने के बाद कहा कि यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की सवा सौ करोड़ जनता की प्रतिबद्धता का सम्मान है। यह भारत की उस नित्य नूतन, चिर पुरातन परंपरा का सम्मान है, जिसने प्रकृति में परमात्मा को देखा और जिसने सृष्टि के मूल में पंचतत्व के अधिष्ठान का आह्वान किया है।
एक सरकारी बयान के अनुसार इस पुरस्कार की घोषणा न्यूयार्क में 26 सितंबर को 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर की गई थी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों को यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है।
Modi सरकार ने नौसेना के लिये 21,000 करोड़ रुपये से 111 हेलीकॉप्टर खरीद को दी मंजूरी
इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहेंगी। यूनाइटेड नेशन के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए यह सम्मान दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पैरवी के लिए अग्रणी कार्यों तथा 2022 तक एकल उपयोग वाली सभी तरह की प्लास्टिक को भारत से हटाने के संकल्प के कारण नेतृत्व श्रेणी में चुना गया है। वार्षिक ‘‘चैम्पियंस आफ अर्थ’’ पुरस्कार सरकार, सिविल सोसाइटी एवं निजी क्षेत्र में ऐसे असाधारण नेताओं को दिया जाता है जिनके कदमों से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।


Download Android App
Download iOS App




