प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड की 12वीं यात्रा में हजारीबाग से तीन मेडिकल कालेजों और रामगढ़ महिला इंजीनियरिंग कालेज के नवनिर्मित भवनों का जहां उद्घाटन किया वहीं वह पांच सौ बेड के चार अस्पतालों की आधारशिला रखी तथा अनेक पेयजल परियोजनाओं का एवं नमामि गंगे के तहत साहिबगंज के एक घाट का उद्घाटन किया। साहिबगंज सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और नमामि गंगे योजना के तहत मधुसूदन घाट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा भी मौजूद रहे। नरेन्द्र मोदी 500 बेड के 4 अस्पतालों (हजारीबाग, दुमका, पलामू और जमशेदपुर) की आनलाइन आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने यहां पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा, कृतज्ञ राष्ट्र के नाते एक अभिभावक के रूप में हमें, पुलवामा के सभी शहीदों के परिजनों और उनके बच्चों की देखभाल करनी है। उन्होंने कहा, झारखंड में बन रहा बिरसा मुंडा संग्रहालय महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पहचान को समृद्ध करेगा।
ऐसे संग्राहालय देश के कई राज्यों में बनाए जा रहे हैं, जिसमें केंद्र सरकार मदद दे रही है। ये म्यूजियम आदिवासी नायकों की याद तो दिलाएंगे ही, साथ में पर्यटन के केंद्र बनेंगे। झारखंड सहित देश के लगभग सभी आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। यहां ऐसे करीब दो दर्जन स्कूल शुरु हो चुके हैं और 70 नए स्कूल खोलने की प्रक्रिया चल रही है। झारखंड सहित देश के तमाम आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं।
झारखंड में ऐसे करीब दो दर्जन स्कूल शुरु हो चुके हैं और 70 नए स्कूल खोलने पर काम चल रहा है। झारखण्ड में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करने के लिए हमारी सरकार ने हजारों करोड़ की लागत से 350 परियोजनाओं पर काम किया है और ऐसी ही 11 परियोजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है।
स्कूली शिक्षा हो या फिर उच्च शिक्षा आदिवासी समाज के युवा साथियों को हर प्रकार की सहायता दी जा रही है। आचार्य विनोबा भावे विश्व-विद्यालय में सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज बनने से यहां के समाज और संस्कृति को जानने और आने वाली पीढ़ियों तक समाज के संस्कारों को पहुंचाने में मदद मिलेगी।