प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने की तैयारियों की प्रगति का आज जायजा लिया।
योजना से हर परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसके दायरे में देश के 10 करोड़ से ज्यादा गरीब एवं कमजोर परिवार आएंगे।
SC/ST एक्ट के पुराने प्रावधानों को दोबारा लागू करेगी सरकार, इसी हफ्ते संसद में पेश करेगी सरकार
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी की गयी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नीति आयोग और पीएमओ के शीर्ष अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को तकनीकी आधारभूत संरचना के विकास एवं राज्यों में तैयारियों सहित योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
इस साल अप्रैल में आंबेडकर जयंती के मौके पर मोदी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आयुष्मान भारत के तहत पहले ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ का उद्घाटन किया था।


Download Android App
Download iOS App



