प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार, 20 मार्च को शाम साढ़े चार बजे होली के अवसर पर ऑडियो ब्रिज के माध्यम से देश भर में लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित करेंगे एवं उनके साथ होली के रंग साझा करेंगे।
भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने बयान में यह जानकारी दी और कहा, ‘‘ यह ‘‘मैं भी चौकीदार अभियान’’ के अंतर्गत उठाये गए पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है जिसके तहत प्रधानमंत्री आगामी लोक सभा चुनाव की अगुआई करते हुए अपने देशवासियों के साथ बातचीत करेंगे। ’’
मायावती का PM मोदी पर वार कहा- पहले चायवाला और अब चौकीदार, देश वाकई बदल रहा है
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के लगभग 500 लोकेशन पर उन “चौकीदारों” से बात करेंगे जो “मैं भी चौकीदार’ अभियान से जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन आम लोगों को पर्दे के पीछे से निकाल कर एक नए भारत के ध्वजवाहक के रूप में लाना चाहते हैं। यह ‘“सबका साथ, सबका विकास’ की अवधारणा पर ‘अंत्योदय’ की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।


Download Android App
Download iOS App



