बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गयीं। सपा के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया कि पूनम सिन्हा सपा नेता डिम्पल यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गयीं। इस बीच पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूनम के लखनऊ सीट से केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना है। राजनाथ ने शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल किया। लखनऊ सीट पर मतदान छह मई को होगा।
आपको बता दें कि लखनऊ की सीट से अभी तक सपा ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वैसे यहां से शुत्रघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को सपा से टिकट मिलने की चर्चा काफी समय से है, लेकिन शुत्रघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद स्थिति कुछ बदली थी।
सुभासपा ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची, मोदी-राजनाथ के खिलाफ उतारे उम्मीदवार
इससे पहले 6 अप्रैल को बीजेपी के 39वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कद्दावर नेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए थे। बीजेपी नेतृत्व के साथ शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से खफा चल रहे थे। शत्रुघ्न सिन्हा हमशा से ही बीजेपी को लेकर हमलावर रहे है।