राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना , कहा – मोदी जी, फाइलें जलने से आप नहीं बचने वाले

Summary :

दिल्ली के शास्त्री भवन में आग लगने की घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा

दिल्ली के शास्त्री भवन में आग लगने की घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि फाइलें जलने से ‘मोदी नहीं बचने वाले हैं’।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी, फाइलें जलने से आप नहीं बचने वाले हैं। आपके फैसले का दिन नजदीक आ रहा है।’’

शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर लगी आग

दरअसल, शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गई । हालांकि कुछ देर बाद ही इस पर काबू पा लिया गया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शास्त्री भवन में कई मंत्रालयों एवं विभागों के कार्यालय हैं।

Desk Team