राहुल ने की यूएई के उप राष्ट्रपति मोहम्मद से की मुलाकात

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद से मुलाकात की और भारत और यूएई के

कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद से मुलाकात की और भारत और यूएई के बीच के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत की।

मुलाकात के बाद गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज शाम यूएई के उप राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री और आधुनिक दुबई के वास्तुकार शेख मोहम्मद से मुलाकात अद्भुत रही। भारत और यूएई के बीच संबंध समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में मदद करने को प्रतिबद्ध हूं।’’ गांधी ने शेख मोहम्मद के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं।

BJP चाहती है जल्द से जल्द राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर हो : अमित शाह

मुलाकात के दौरान ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख सैम पित्रोदा और कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा मौजूद थे। राहुल गांधी दुबई और अबूधाबी के दौरे पर आए हैं। वह यहां शुक्रवार और शनिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा यूएई के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

वह गुरुवार को दुबई पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार सुबह नाश्ते पर यूएई में मौजूद भारतीय मूल के प्रमुख कारोबारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भारतीय कामगारों को भी संबोधित किया।

Desk Team