कांग्रेस ने बृहस्पतिवार रात में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस सूची के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट टोंक विधानसभा से मैदान में हैं।
गहलोत और पायलट ने बुधवार को अपने इरादे स्पष्ट कर दिये थे कि वे चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने तेलंगाना के लिए 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है।
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
बुधवार को ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुये सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है।
पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की।


Download Android App
Download iOS App



