पुलवामा हमले पर सैम पित्रोदा का बड़ा बयान, कहा-कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे PAK को देना ठीक नहीं

Summary :

सैम पित्रोदा ने कहा, जैसा कि मैंने न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य अखबारों में पढ़ा है, हमने वास्तव में क्या हमला किया, हमने वास्तव में 300 लोगों को मार डाला।

कांग्रेस लगातार पुलवामा हमले को लेकर बयानबाजी कर रही है, वहीं इसी बीच गांधी परिवार के बेहद करीबी और भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के लिए पूरे पाकिस्तान पर आरोप लगाना सही नहीं है। साथ ही उन्होंने मुंबई हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को दोषी बताने को गलत करार दिया।

पित्रोदा ने कहा, मैं हमलों के बारे में ज्यादा नहीं जनता, यह हर समय होता है, मुंबई में भी हमला हुआ, हम तब प्रतिक्रिया दे सकते थे और सिर्फ अपने विमानों को भेजा लेकिन यह सही दृष्टिकोण नहीं है। मेरे अनुसार यह कि आप विश्व के साथ कैसे व्यवहार करते हैं। उन्होंने 26/11 आतंकी हमले को लेकर कहा, आठ लोग आते हैं और हमला करते हैं, आप पूरे पाकिस्तान में नहीं घुस सकते हैं।

Pakistan

यह मानने के लिए कि सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग यहां आए और हमला किया, उस राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक है। कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे पाकिस्तान को नहीं दी जानी चाहिए। भारतीय वायुसेना की तरफ से बालाकोट हमले को लेकर सैम पित्रोदा ने कहा, मैं और अधिक जानना चाहूंगा, जैसा कि मैंने न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य अखबारों में पढ़ा है, हमने वास्तव में क्या हमला किया, हमने वास्तव में 300 लोगों को मार डाला।

सैम पित्रोदा ने कहा, भारत को फैसला करना होगा, मजबूत होना जरूरी नहीं है कि लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है। यह भी बहुत मजबूत था, सभी तानाशाह मजबूत हैं, चीनी नेता बहुत मजबूत है, कि भारत क्या चाहता है। गौरतलब है की 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और इस बड़े हमले के बाद देश में काफी रोष फैल गया था और सरकार पर दबाव था कि वह इस पर अपना जवाब दे। पुलवामा हमले को जवाब में भारत की ओर से की गयी एयरस्ट्राइक को लेकर विपक्ष लगातर हमलावर रहा है।

Desk Team