लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

तेजस्वी ने नीतीश को नैतिक भ्रष्टाचार का बताया भीष्म पितामह

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बुधवार को कटु हमला किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ रुख अपनाने में कांग्रेस अध्यक्ष

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बुधवार को कटु हमला किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ रुख अपनाने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की असमर्थता के कारण महागठबंधन छोड़ने के कुमार के बयान को लेकर उनपर निशाना साधा।

यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय राजनीति में कोई भी नीतीश कुमार जी के मानकों से मेल नहीं खाता है। वह न केवल राजनीति, नैतिक या सामाजिक रूप से निंदनीय हैं, बल्कि नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। आप उन्हें कभी अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए नहीं पाएंगे। वह अपनी गलतियों के लिए साझेदारों के साथ-साथ विरोधियों पर दोष मढ़ते हैं।’’ कुमार के महागठबंधन से बाहर होने के बाद राजद ने सत्ता खो दी थी।

पूर्व सैनिकों व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं को कानूनी सलाह देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी

मंगलवार रात यहां एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री ने गांधी पर आरोप लगाया कि जब यादव के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से उनकी राज्य सरकार जूझ रही थी तब कांग्रेस प्रमुख ने कोई स्टैंड नहीं लिया। उस वक्त यादव उपमुख्यमंत्री थे।

कुमार ने आरोप लगाया था कि गांधी ने एक बयान तक जारी नहीं किया। अगर उन्होंने बयान जारी किया होता तो वह महागठबंधन को छोड़ने और राजग में फिर से शामिल होने के बारे में दूसरी बार सोचने पर मजबूर होते।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे यादव ने कुमार को उनके इस दावे के लिए भी निशाने पर लिया जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रशांत किशोर को जदयू में शामिल करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे दो बार कहा था।

यादव ने पहले किए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ अंत: नीतीश कुमार मानते हैं कि जदयू भाजपा का उन्नत संस्करण है। वह संगठन में अपना पद छोड़कर सारे अहम पद श्री अमित शाह द्वारा चुने हुए लोगों को दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि अब आप समझेंगे कि बिहार में क्यों भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करना और राज्य प्रायोजित अपराध आम हो गए है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 14 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।