राजनीति में नेता अपनी भाषा की मर्यादा को लांघते हुए अक्सर बयानबाज़ी करते रहते है। यह बात राजनीति ने बिलकुल भी नई नहीं है। इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उनकी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, ‘ममता जी, आज आपने सारी हदें पार कर दीं।’
उन्होंने ममता बनर्जी को ऐसे शब्दों के इस्तेमाल करने पर चेतावनी बरतने को कहा। उन्होंने ममता बनर्जी को चेतावनी देने के क्रम में बशीर बद्र का एक शेर भी याद दिलाया। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ममता जी, आज आपने सारी हदें पार कर दीं। आप प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं। कल आपको उन्हीं से बात करनी है। उन्होंने बशीर बद्र का शेर भी लिखा। उन्होंने लिखा कि दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों।
गौरतलब है की बंगाल के पुरुलिया में एक रैली के संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था की ‘नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगना चाहिये’ बनर्जी ने कहा कि चुनाव के समय पश्चिम बंगाल के अपने दौरे पर आये पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने दुर्गापूजा और अन्य हिंदू अनुष्ठानों को करने की अनुमति नहीं दी।
तेजप्रताप ने तेजस्वी के लिए लिखा भावनात्मक संदेश, कहा- मेरा भाई मुझे मेरी जान से भी ज्यादा प्यारा
उन्होंने पूछा, ”क्या आप इन आरोपों पर भरोसा करेंगे। उन्होंने लोगों को जय श्री राम नहीं बोलने दिए जाने के प्रधानमंत्री के इस दावे पर कहा, ‘मैं नारे लगाने में उनका साथ नहीं दूंगी। इसके बजाए मैं कहूंगी जय हिंद।’ जनसभा में ममता ने कहा था कि मैं राजनीति में अपना सिर नहीं झुकाऊंगी।


Download Android App
Download iOS App





