लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर देशभर में दुआयें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए आर्य समाज संत नगर ने गुरुवार को यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर विहिप के

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए आर्य समाज संत नगर ने गुरुवार को यज्ञ का आयोजन किया।

इस अवसर पर विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि हम भारत के जन नायक अटल अटल विहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

दक्षिणी दिल्ली स्थित संत नगर के आर्य समाज मंदिर में गुरुवार सुबह 7.30 बजे आयोजित यज्ञ में वैदिक विदुषी विमलेश आर्या के ब्रह्मत्व में पवित्र वेद मंत्रों के माध्यम से आहुतियां दी गईं और जीवेम शरद. शतम.. की उच्च ध्वनि के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

जब वाजपेयी ने अपनी रैली में बोली थी ये लाइनें.. जनता हो गयी थी दीवानी

वही ,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूरे देश में प्रार्थनाएं और दुआयें की जा रही है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज तड़के विशेष महामृत्युंजय जाप किया गया। मंदिर में भस्म आरती के बाद पांच पुजारियों ने विशेष महामृत्युंजय जाप किया। साथ ही श्री महाकालेश्वर को एक हजार बेलपत्रों की माला अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य ठीक होने की कामना की गई।

श्री वाजपेयी यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। उनकी स्थिति बेहद गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणालियों पर रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिल्ली आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज की जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित करने की घोषणा की है। वह दिल्ली प्रस्थान करने वाले हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राजधानी आ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एम्स जा कर श्री वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू श्री वाजपेयी को देखने आज सुबह अस्पताल पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी श्री वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर लगातार नजर रखे हुए हैं। श्री मोदी कल देर शाम श्री वाजपेयी का हालचाल जानने एम्स गये थे और उनका उपचार कर रहे डाक्टरों से बातचीत की थी।

इस अ‌‌भिनेत्री के जबर्दस्त फैन थे वाजपेयी, इस फिल्म को 25 बार देखा

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, रामविलास पासवान, गिरिराज सिंह, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी उनका हाल जानने के लिए आज सुबह एम्स पहुंचे। कई अन्य नेता भी पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

पिछले 11 जून से नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती श्री वाजपेयी की स्थिति कल रात से बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक होने की कामना के साथ देश भर में विशेष पूजन-अर्चन कर दुआओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।