कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों के लिये 16 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देगी और उसमें वस्तुत: सभी 16 मौजूदा पार्टी सांसदों को टिकट मिलने की उम्मीद है।
कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) शासन को “तुगलक दरबार” बताते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन से चुनावों में भाजपा को फायदा होगा क्योंकि उनमें एक-दूसरे के लिये समझ का “आभाव” है।
उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि राज्य सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की वजह से हम कम से कम 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेंगे। ये मेरा विश्वास है और हम सब एक साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं।”
एयरस्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को करारा जवाब, बालाकोट में 200 से ज्यादा मारे गए आतंकी ! VIDEO वायरल में दावा
यहां संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा की कोर समिति की बैठक 15 मार्च को होगी और 16 मार्च को वह राज्य के नेताओं के साथ दिल्ली जाएंगे और “28 में से 20-22 उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।”
2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 17 सीटें जीती थीं लेकिन उपचुनाव में एक सीट (बेल्लारी) कांग्रेस से हार गई थी। कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा के पास फिलहाल 16, कांग्रेस के पास 10 और जद(एस) के पास दो सीटें हैं।
येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि भाजपा के सभी 16 मौजूदा सांसदों को टिकट मिलना लगभग तय है।


Download Android App
Download iOS App



