नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के मौजपुर वार्ड में आज मतदान धीमी गति आरंभ हुआ।
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी और छुट्टी होने की वजह से मतदाता घरों के भीतर ही बैठे हुए हैं और सुबह 10 बजे तक सिर्फ 7 % ही मतदान हुआ है।
मतदान की सुबह 8 :00 AM आंरभ हुआ और शाम 5 :30 PM तक मतदान होगा।
हाल में ही हुई उम्मीदवारों की मौत होने के कारण मौजपुर और सराय पीपल थाला वार्ड में चुनाव टाल दिया गया था। तीन नगर निगमों के 272 वार्डो में से 270 वार्ड पर चुनाव 23 अप्रैल को आयोजित किया गया था और इसके परिणामों की घोषणा 26 अप्रैल को हुई थी।
मौजपुर वार्ड में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नसीम की मौत की वजह से उपचुनाव आयोजित हो रहा है। उनकी बेटी शाहीन पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं। यहां से भाजपा के सुमन शर्मा, कांग्रेस की रेखा शर्मा और आम आदमी पार्टी की रेशमा चुनाव लड़ रही हैं।
NDMC के सराय पीपल थाला वार्ड में 21 मई को चुनाव आयोजित होगा। यहां समाजवादी पार्टी उम्मीदवार दिनेश सिंह की मौत होने से चुनाव के लिए दोबारा तारीख तय की गई थी। सिंह के बेटे हिमांशु अब यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।