अब कुछ चंद दिनों बाद साल 2018 बीत जाएगा। आप और हम सभी लोग नए साल 2019 में होंगे। लेकिन इस आखिरी सप्ताह में आपको साल 2018 की वो सभी फोटोज दिखाने वाले हैं जो हमेशा-हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गई हैं। बता दें कि बॉलीवुड के लिए यह साल बेहद खास भी रहा तो कुछ के लिए नहीं। वहीं बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारें शादी के बंधन में बंध गए तो वहीं इस साल मी टू मूवमेंट पर भी काफी ज्यादा बहस हुई। तो आइए एक नजर डालते हैं साल 2018 की सबसे महत्वपूर्ण फोटोज पर।
1.सोनम कपूर-आनंद आहूजा
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंधी। सोनम और आनंद की शादी सोनम की आंटी के बांद्रा स्थित रॉकडेल बंगले में हुई थी।
2.रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
कुछ दिनों पहले ही इसी साल बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी एक हो गए हैं। इन दोनों कपल ने नवंबर में इटली में शादी की थी।
3.निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा
साल 2018 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में से एक और शादी रही वो है अमेरिकी सिंगर निक जोनस और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका और निक की शादी बड़े धूमधाम से जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में बेहद शाही अंदाज में हुई थी।
4.श्रीदेवी
बता दें कि साल 2018 में शादियों के अलावा भी इस साल कई सुपरस्टार्स हम सबके बीच में नहीं रहें जो खबर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी वह थी बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक से मौत की खबर। बता दें कि श्रीदेवी की मृत्यु 24 फरवरी को दुबई में अचानक से हुई।
5.सोनाली बेंद्रे
वहीं इसी साल बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी कैंसर की शिकार हो गई और अमेरिका में उनक इलाज काफी लंबे समय से चल रहा था। इसी बीच सोनाली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हर पल की बात और फोटोज खुद अपने फैंस के साथ शेयर की थी।
6.सलमान खान
कुछ वक्त पहले ही तकरीबन दो दशक से कोर्ट में चल रहे काला हिरन मामले में भी इस साल फैसला आ गया। कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई लेकिन वह जमानत से बाहर भी आ गए ।
7.तनुश्री दत्ता
हाल ही में बॉलीवुड का सबसे टॉप मामला जो इसी साल योन शोषण को लेकर आवाज उठी। बॉलीवुड की पूर्व एक्टे्रस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर जबरदस्ती का आरोप लगाया है। इसके बाद बॉलीवुड के कई सारे ऐसे ही आरोपों की झाड़ी लग गई जिसका अनुमान तक लगाना बेहद मुश्किल है।