हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी की और ये कार्यक्रम काफी गुप्त रखा गया। ऐसे में बहुत से लोग मन मसोस कर रह गए जो इस शादी का हिस्सा बनना चाहते थे। विराट और अनुष्का इस शादी को तमाम कवरेज से दूर रखना चाहते थे इसलिए उन्होंने भारत से दूर इटली में जाकर ये शादी की।
इस शादी में मुट्ठी भर लोग ही शामिल हुए लेकिन एक चौंकाने वाली बात इस शादी में सामने आयी की एक ऐसे शक्श को इस शादी में नहीं बुलाया गया जिसका इस शादी में होने का हक़ बनता था।
ये शख्स और कोई नहीं बल्कि अनुष्का की दादी है जिनके दिल में शायद बहुत अरमान होंगे की वो अपनी पोती की शादी में शामिल होती। अब उन्हें इस शादी से क्यों दूर रखा गया इसका जवाब तो अनुष्का ही दे सकती है।
पर जबसे ये किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है लोग अनुष्का शर्मा को काफी कुछ कहना शुरू कर चुके है। बेहद हैरानी की बात तो ये है की अनुष्का की दादी को इस बारे में कोई जानकारी तक नहीं थी।
देहरादून के नेशविला रोल पर शीला भवन नाम से अनुष्का शर्मा का पुश्तैनी घर है जहां उनकी दादी मां और चाचा-चाची रहते हैं। अनुष्का की दादी के मुताबिक उन्हें शादी या सगाई से जुड़ी कोई भी खबर नहीं दी गई।
उन्होंने कहा- मुझे तो जो कुछ पता चल रहा है वो सब अखबारों में ही आ रहा है। अब इस बात के पीछे का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा है। अनुष्का की दादी ने मीडिया के सवालों पर बड़प्पन दिखाते हुए ज्यादा कुछ नहीं कहा और अपने दिल की कसक को दिल में ही दबाते हुए सिर्फ ये कहा की उनकी पोती जहाँ भी रहे कुछ रहे।
इस बारे में आम लोगों की काफी राय हो सकती है पर जिन लोगों को परदे पर देखकर लोग उन्हें फॉलो करते है उनसे इस तरह के कदम की उम्मीद नहीं की जा सकती। अभी ये साफ़ नहीं है की शादी के रिसेप्शन का न्योता इन्हे भेजा गया है या नहीं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट