बिग बॉस 11 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैैसे यह ओर भी दिलचस्प होते जा रहा है। अब शो में सिर्फ 7 ही प्रतियोगी रह गए हैं। बिग बॉस भी अब शो को ओर भी दिलचस्प बनाने में हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। यह तो आप सब ही जानते हैं कि बिग बॉस शो से पिछले हफ्ते विकास गुप्ता की खास दोस्त अर्शी खान बाहर हो गईं थी।
बिग बॉस शो से इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए प्रियांक शर्मा और लव त्यागी नॉमिनेट हुए हैं। जैसे ही अर्शी खान घर से बेघर हुई थी वैसे ही प्रियांक और विकास के घर के अंदर रिश्ते कुछ बदलते हुए नजर आए हैं।
विकास और प्रियांक एक बार फिर से दोस्त बन गए हैं। खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस हफ्ते घर से बेघर प्रियांक शर्मा हो सकते हैं।
लव त्यागी और प्रियांक शर्मा की बात करें तो प्रियांक जब बिग बॉस शो में आए थे तब उन्हें बाहर कुछ लोग जानते थे और प्रियांक ने पहले भी 2 शो में काम किया हुआ है।
इसलिए प्रियांक की पहले से ही थोड़ी तो फैन फॅालोइंग थी। दूसरी तरफ लव त्यागी की बात करें तो उन्होंने अपनी पहचान बिग बॉस शो में आकर ही बनाई है।
लव पहले के शुरू के हफ्तों में इतने अच्छे प्लेयर नहीं थे लेकिन अब वह अपना खेल बहुत अच्छे से खेल रहे हैं। वहीं दर्शकों को लव पसंद भी आ रहे हैं। इसी वजह से लव की अब फैन फॉलोइंग धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसी वजह से वह घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते भी शायद बच जांएगे।
खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस हफ्ते शनिवार को ही प्रियांक को घर से बाहर कर दिया जाएगा। बिग बॉस में प्रियांक के बाहर निकलते ही घर में सिर्फ 6 सदस्य ही शो में रह जाएंगे।
बिग बॉस 11 अपने अंतिम चरण में पहुंचने वाला है। लेकिन आज के एपिसोड में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस हफ्ते के लग्जरी बजट टास्क को लेकर घरवालों से क्या बात करते हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट