बॉलीवुड में साल 2018 में कई सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बंधे हैं। सबसे पहले सोनम कपूर और आंनद अहूजा ने शादी की फिर साल खत्म होते-होते दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक जोनस शादी के बंधन में बंधे।
तो वहीं हाल ही में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की है। इन सबके अलावा भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी पिछले दिनों आंनद पीरामल के साथ शादी की है।
इस अभिनेता ने की शादी
बॉलीवुड के एक और अभिनेता ने शादी कर ली है। हम सुहेल सेठ की बात कर रहे हैं जो पिछले दिनों मीटू जैसे गंभीर आरोपों में फंसे थे। जब बॉलीवुड में मीटू का मामला ज्यादा चलने लगा तो वहीं चार महिलाओं ने सुहेल सेठ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
खबरों की मानें तो सुहेल सेठ पर चार मामले दर्ज हुए थे। सुहेल सेठ ने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में कल्कि कोचलिन के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने कंलेडर गल्र्स, गुजारिश और रोग जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी।
18 साल छोटी लड़की से की सुहेल सेठ ने शादी
अभिनेता सुहेल सेठ बॉलीवुड में कर्ई फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुहेल सेठ ने हाल ही में 18 साल छोटी लड़की से शादी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुहेल सेठ 55 साल की हैं और उन्होंने 18 साल छोटी लक्ष्मी मेनन से शादी की है। खबरों की मानें तो सुहेल और लक्ष्मी ने क्रिमसम जैसे खास मौके पर शादी की है।
गुरुग्राम में सुहेल और लक्ष्मी ने शादी की है। लक्ष्मी और सुहेल की शादी में बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे। पिछले 1 साल से ये दोनों रिलेशन में थे। सुहेल और लक्ष्मी ने इसी साल अक्टूबर में सगाई की थी।
लक्ष्मी और सुहेल की शादी में शामिल हुए ये लोग
खबरों की मानें तो इन दोनों की शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई हैं। इस लिस्ट में प्रफुल्ल पटेल, शीला दीक्षित, जय पांडा, अमर सिंह और फिल्म मेकर मुजफ्जर अली और तरुण तेजपाल ने शिरकत की थी।
इस बात का अभी तक नहीं पता चल पाया है कि इन दोनों ने कब शादी की है। लेकिन खबरों के मुताबिक सुहेल और लक्ष्मी ने क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। तो वहीं इसी दौरान दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस कार्ड में ऐसा बताया गया था कि सुहेल 25 दिसंबर को कुछ बहुत ही खास करेंगे।