बॉलीवुड सितारों के डुप्लीकेट तो आपने खूब देखे होंगे। कई ऐसे भी अभिनेता अभिनेत्री है जिनकी शक्ल बॉलीवुड के ही दुसरे कलाकारों से मिलती जुलती है जैसे ऐश्वर्या राय और स्नेहा उलाल या फिर ह्रितिक रोशन और हरमन बवेजा जिनकी शक्लें एक दूरसे की ज़ेरॉक्स कॉपी लगती है पर इनका दूर दूर तक एक दुसरे से कोई रिश्ता नहीं है।
पर आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे बॉलीवुड कलाकारों के बारे में जो अपने भाई – बहन के एक दम हमशक्ल लगते है और कई बार ऐसा हुआ है जब लोग इन्हे पहचाने में धोखा भी खा जाते है।
आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर
अनुपम खेर और राजू: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने एक से बढ़कर एक दमदार फिल्मों में काम किया है। बता दें कि इन्होने फिल्मों में हर तरह के रोल निभाए हैं जिन्हें दर्शको ने काफी पसंद किया है। अनुपम खेर के भाई राजू एक बहुत ही लोकप्रिय टीवी कलाकार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। अनुपम और राजू की शक्ल एक दुसरे से बिलकुल मिलती है।
अनिल कपूर और संजय कपूर: अनिल कपूर बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर्स हैं आपको बता दें कि उनके भाई संजय कपूर ने भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अनिल कपूर तो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुकें हैं। लेकिन उसके छोटे भाई संजय को दर्शको ने इतना ज्यादा पसंद नहीं किया। बता दें कि संजय और अनिल की शक्ल एक दुसरे से काफी मिलती है।
अमृता राव और प्रितिका: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अम्र्ता राव और उनकी बहन प्रितिका राव की शक्ल भी एक दुसरे से काफी मिलती हैं। जहाँ एक तरफ अमृता राव बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं वहीँ उनकी बहन प्रितिका टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं।
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी: शिल्पा और उनकी बहन शमिता की शक्ल भी भी एक जैसी है। शिल्पा ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों में काम किया है और सबको अपना दीवाना बनाया है। लेकिन उनकी छोटी बहन शमिता को वो मुकाम हसिल नहीं हुआ।
रिया सेन और राइमा सेन: इन दोनों बहनों की शक्ल को देख कर हर कोई धोका खा सकता है, क्योंकि ये दोनों एक दुसरे की कॉपी लगती हैं। इन दोनों बहनों ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अब ये दोनों बहने फ़िल्मी दुनिया से लगभग गायब ही हो गई हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे