बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Deepika Padukone कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह के साथ शादी करके अपना घर बसा चुकी हैं। दीपिका शादी करने के बाद बेहद खुश हैं और पहले की तरह फिर से अपने काम पर भी लग गई हैं। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने माइकल जैक्सन की स्टाइल में मून वॉक किया है।
इतना ही नहीं इसका वीडियो भी बनाया है और इस वीडियो को Deepika Padukone ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म छपाक में अपने रोल के अलावा भी दीपिका पादुकोण के फैंस उनकी हर अदा के लोग आज कायल हैं।
फिर चाहे उनकी एक्टिंग हो या फिर हॉट और सेक्सी फोटो या उनके डांस के वीडियो। अपने डांस का सब पन जादू चलाने वाली अभिनेत्री Deepika Padukone अब लेडी माइकल जैक्सन बन गई हैं। माइकल जैक्सन के मशहूर मून वाक स्टेप्स को दीपिका पादुकोण बड़े मजे से कर पा रही हैं।
दीपिका पादुकोण अब बनी लेडी माइकल जैक्सन…
Deepika Padukone ब्राउन रंग का स्वेटर और स्कर्ट पहनकर एयरपोर्ट पर मून वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। दीपिका के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए दीपिका पादुकोण का ये मून वॉक उनके फॉलोअर्स के बढने की खुशी में है।
https://www.instagram.com/p/Br4bZvngbTJ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_script
जी हां बता दें कि सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर Deepika Padukone के फॉलोअर्स 30 मिलियन यानी 30 लाख हो गए है। इसी खुशी के चलते मून वॉक करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को शुक्रिया किया है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी की। दीपिका के काम की बात करें तो जल्द ही वह शादी के बाद अपनी पहली फिल्म छपाक से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल 2019 में मार्च के पहले हफ्ते में ही शुरू हो जाएंगी।
ये भी पढें:शादी से पहले दीपिका पादुकोण ने अपनी बीमारी के बारे में अपने हाथों से लिखा था ये पत्र