बॉलीवुड सितारों की लाइफ आम लोगों की तुलना में काफी अलग होती है खासकर शादीशुदा लाइफ। आपने कई बॉलीवुड सितारों के तलाक के बारे में सुना होगा और कई ऐसे सितारों के बारे में भी जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की है। इस सब के साथ एक विषय ऐसा है जो काफी चर्चा में रहता है जो स्टार किड्स के बारे में है।
अधिकतर सितारे जिन्होंने के से ज्यादा शादियाँ की है उनके बच्चे अपने सौतेले पिता या सौतेली माँ के साथ रहते है। तो जाने वाली बात ये है की क्या इन स्टार्स ने भी सौतेलापन झेला है ? या ये कहें की इन सितारों के अपने सौतेले माता पिता के साथ रिश्ते कैसे रहे ?
आईये नजर डालते है उन अभिनेता और अभिनेत्रियों पर जो अपने सौतेले माँ बाप के साथ रह रहे है और उनके इस बारे में क्या विचार है।
बॉलीवुड के खान ब्रदर्स यानी सलमान , अरबाज़ और सोहेल अपने पापा सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान के बेटे है और हेलेन इनकी सौतेली माँ है जो सलीम खान की दूसरी बीवी है। ये सभी जॉइंट फैमिली में रहे है और जितना खान ब्रदर्स सलमा से प्यार करते है उतना ही ये अपनी सौतेली माँ हेलेन से करते है।
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता से दो संतान हैं। एक जुनैद और दूसरी इरा।आमिर खान और किरण राव से शादी के बाद अब किरण जुनैद और इरा की सौतेली माँ बन गई हैं। हालांकि जुनैद और इरा अपनी पहली माँ की तरह दूसरी माँ के पास भी उतने ही प्यार से रहते हैं।
बॉलीवुड के नामी निर्देशक निर्माता महेश भट्ट ने भी सोनी राजदान से दूसरी शादी की और पूजा भट्ट महेश भट्ट की पहली पत्नी की संतान है। लेकिन पूजा भट्ट को सोनी राजदान से उतना ही प्यार मिला जितना उनकी सगी माँ किरण भट्ट से मिला। आपको बता दें आलिया भट्ट महेश भट्ट और किरण राजदान की संतान है लेकिन इन सौतेली बहनों में भी बहुत अच्छी पटती है।
सैफ अली खान और अमृता सिंह की संतान हैं सारा अली खान और इब्राहीम खान। इन दोनों की सौतेली माँ हैं करीना कपूर खान। लेकिन इन माँ-बच्चों के बीच भी किसी तरह का कोई गिला शिकवा नहीं है।
अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की संतान हैं। बोनी कपूर ने अभिनेत्री श्री देवी से दूसरी शादी की। अर्जुन कपूर की अपनी सौतेली माँ श्री देवी से नहीं बनती और उन्होंने यहाँ तक कह दिया था की श्री देवी उनके पिता की पत्नी जरूर है पर उनकी माँ नहीं है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।