बॉॅलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने ब्वायफ्रैंड संदीप तोषनीवाल से जल्द ही शादी कर सकती हैं ऐसी सुर्खियां आजकल सोशल मीडिया पर खूब चल रही है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि करिश्मा कपूर की पहली शादी सफल नहीं रही है। लेकिन एक समय था कि जब करिश्मा बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं।
लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि ऐन वक्त पर अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई थी और दोनों ही अलग हो गए थे। बता दें कि करिश्मा और अभिषेक दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। लेकिन अभिषेक और करिश्मा के प्यार की शुरूआत अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद शुरू हुई थी। यह तो आप सब ही जानते होंगे कि श्वेता की शादी करिश्मा की बुआ के बेटे के साथ हुई है।
खबरों की माने तो करिश्मा और अभिषेक श्वेता की शादी के समय काफी करीब आ गए थे। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में किसी को बताया नहीं था। यह तो आप सभी जानते हैं कि अभिषेक ने बॉलीवुड में फिल्म रेफ्यूजी से डेब्यू किया था।
अभिषेक के साथ इस फिल्म में करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। बता दें कि करिश्मा फिल्म के सेट पर करीना से मिलने अक्सर आया करती थीं।
इस फिल्म के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और बाद में दोनों की सगाई भी हो गई थी। खबरों की मानें तो अभिषेक और करिश्मा के रिश्ते टूटने की वजह दोनों की मां बताई गईं थीं।
वहीं अभिषेक की मां जया यह चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद बॉलीवुड में काम न करें। वहीं दूसरी तरफ करिश्मा की मां बबिता को यह शर्त मंजूर बिल्कुल भी नहीं थी।
फिर उसके बाद तो बबिता ने करिश्मा पर सगाई तोडऩे का दबाव बनाया उस समय पर अभिषेक भी लगातार फ्लॉप हो रहे थे। करिश्मा ने अपनी मां की बता सुनकर अभिषेक से दूरी बनाना ही सही समझा और वह अलग हो गईं।
यह तो हम सभी जानते हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी कर ली और अब दोनों की एक बेटी है उसका नाम आराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या के साक अभिषेक काफी कुछ हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे