किसी समय कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह माने जाने वाले Kapil Sharma आज गुमनाम हो गए है। करीब 3 महीने से टेलीविज़न की दुनिया से गायब है और सोशल मीडिया से भी आजकल इन्होने दूरी बना ली है। कपिल शर्मा ने जिस तेजी से कामयाबी का ग्राफ बढ़ाया था हर कोई उनके टैलेंट की तारीफे करता नहीं थक रहा था पर विवादों का साथ हमेशा से कपिल शर्मा के लिए मुसीबत का सबब बना रहा।
https://www.instagram.com/p/Bbmvf3GFdIg/?taken-by=kapilsharma
बीते कुछ समय में तो कुछ ऐसे बड़े विवाद कपिल की जिन्दगी में आये जिन्होंने Kapil Sharma के करियर में बुरी तरह उथल पुथल मचा दी। इन्ही विवादों में सबसे बड़ा विवाद था उनके और सुनील ग्रोवर के बीच का झगड़ा। इस विवाद में उनकी पूरी टीम बिखर गयी।
बिखर गए है Kapil Sharma
विवाद ने ना सिर्फ उनके करियर पर बेहद बुरा असर डाला बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी डिप्रेशन से भर गयी। अपने कॉमेडी शो के फ्लॉप होने की वजह से Kapil Sharma को सदमा लगा और उन्होंने शराब के नशे की लत भी लगा ली। अपनी शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए कपिल रिहेबिलिटेशन सेंटर भी गए।
https://www.instagram.com/p/BfyyZQjF_rm/?taken-by=kapilsharma
कॉमेडी नाइट्स विद Kapil Sharma के बंद होने के बाद उन्होंने नए कॉमेडी शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ से टीवी पर वापसी जरूर की पर कामयाबी हासिल नहीं हुई। इसके बाद कपिल बुरी तरह टूट गए इसके बाद से उन्हें टीवी शो या फंक्शन में नहीं देखा गया।
https://www.instagram.com/p/BkRhbP5n98y/?taken-by=filmyflix
साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी दूरी बना ली। लम्बे समय के बाद Kapil Sharma को बीते शाम मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उनकी जो तस्वीरें सामने आयी है उससे यकीनन उनके फैंस को जबरदस्त धक्का लगा है। कपिल शर्मा के चेहरे से साम समझ आता है की उनकी जिंदगी इस वक्त बेहद निराशा भरे दौर से गुजर रही है।
एयरपोर्ट पर उन्हें अपने डॉगी चीकू के साथ देखा गया। Kapil Sharma की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपिल शर्मा की ये तस्वीरें जा ली गयी वो ट्रैक पैंट्स और टीशर्ट में नजर आये। कपिल शर्मा का वजन भी पहले से काफी बढ़ा हुआ है।
तनाव और थकान से भरे हुए कपिल की ये तस्वीरें जब फैंस ने देखी तो कपिल की सलामती और कमबैक ने लिए सोशल मीडिया पर ट्वीट्स आने शुरू हो गए। लोगों को फिट और स्वस्थ रहने की सलाह देने वाले कपिल शर्मा खुद अपना ऐसा हाल बना लेंगे ऐसा शायद किसी ने नाक़ा सोचा था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।