ऐसा नहीं है कि सभी कार्य पैसों के लिए किए जाते हैं। कुछ काम कलाकार मानवीयता की दृष्टि से भी करते हैं जो सोशल एक्टिविटीज के दायरे में आता है। पिछले दिनों अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने सामाजिक कार्य के लिए यहां एक फैशन शो में रैम्प वॉक किया। पूजा कहती हैं कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्वास्थ्य से संबंधित महिलाओं के जीवन के हर चरण के बारे में जागरूकता फैलाना है। विशेष रूप से प्रसव के समय, ताकि महिला मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इसका उद्देश्य स्त्री स्वास्थ्य संबंधित अन्य समस्याओं से निपटना भी है।