सलमान खान एक ऐसा नाम है जो आज किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है पर एक समय ऐसा भी था जब इस कलाकार को खुद पर भी भरोसा नहीं था की ये कभी एक सफल फिल्म स्टार भी बन पाएंगे। सलमान खान आज 52 साल के हो चुके है और उन्हें अपने जन्मदिन पर उनकी फिल्म टाइगर ज़िंदा है ने शानदार तोहफा दिया है।
ये फिल्म परदे अपर जबरदस्त हिट हो रही है और करीब 300 करोड़ की कमाई करने जा रही है। सलमान ने जब अपना करियर शुरू किया था तो आप यकीन नहीं करेंगे उनकी पहली कमाई महज 75 रूपए थी। लेकिन आज करीब जब उन्हें 20 साल हो चुके है और इस साल वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार भी बन गए है।
आपको बता दें इस साल सबसे ज्यादा इन्कम टैक्स चुकाने वाले सितारे भी सलमान खान है। हाल ही में फोर्ब्स ने टॉप 100 भारतीय सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की थी। इसमें सलमान का नाम सबसे ऊपर था।
सलमान की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आये पर दर्शकों का प्यारा उनके लिए कभी काम नहीं हुआ। आज इनके पास करीब 2000 करोड़ की संपत्ति पर इसे इस स्टार की सादगी कहा जा सकता है की ये आज भी एक दो कमरों के फ्लैट में ही रहते है।
बता दें कि बीइंग ह्यूमन के नाम पर उनका खुद का ब्रांड चलता है। वो कई दूसरे ब्रांड के एम्बेसडर भी हैं। उनकी फीस 8 से 10 करोड़ के करीब है। सलमान को लग्जरी कारों का भी शौक है।
दबंग खान के पास Royce, Audi, Mercedes and Bentley कारे हैं। जिनकी टोटल कॉस्ट 14 करोड़ है। इतना ही नहीं सलमान खान हर साल करीब 14 करोड़ रुपए इनकम टैक्स भरते हैं। वहीं इनवेस्टमेंट पार्ट को देखें तो वो 315 करोड़ रुपए है।
सलमान टीवी के सुपरहिट रियलटी शो के एक एपिसोड का 11 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। आने वाले समय में सलमान की 7 अपकमिंग फिल्में बैक टू बैक रिलीज होंगी। लेकिन एक सवाल है जिसका जवाब सलमान के पास नहीं है वो है की उनकी शादी कब होगी ?
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ