आपने आजकल ख़बरों में काफी सुना होगा की सलमान खान बिग बॉस का एक एपिसोड होस्ट करने के तकरीबन 11 करोड़ रूपए चार्ज करते है। लेकिन ये कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि उनकी हैसियत के हिसाब से ये रकम उनके लिए ज्यादा नहीं है। शो के डायरेक्टर ने खुद मीडिया में फनी अंदाज़ में कहा की सलमान कोई छोटी मोती हस्ती नहीं है।
खैर ये तो बात हुई उनके काम की जिसके वो मनचाहे दाम लेते है पर आज हम आपको बताते है सलमान की पर्सनल लाइफस्टाइल के बारे में जिसे सुनकर जरूर आपके होश उड़ सकते है। आइये जानते है सलमान की निजी जीवन की कुछ ख़ास बातें जो साबित करती है की सलमान की लाइफस्टाइल भी सबसे अलग है।
सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से जाने जाते हैं। इनका जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। और उनकी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। आपको बता दें कि फिल्मों के जरिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले सलमान खान के पास लगभग 200 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।
हालांकि कुछ ही समय पहले रिलीज हुई ट्यूबलाइट बड़े पर्दे पर कुछ खास नहीं कर पाई। बीइंग ह्यूमन नाम से इनकी एक चैरिटी है गरीबों की और अनाथ बच्चों की मदद करती है।
फिल्मों के बाद अब सलमान TV पर भी बिग बॉस नाम के शो के माध्यम से छाए हुए रहते हैं। सलमान अपने निजी जीवन में बिरयानी खाना पसंद करते हैं। सलमान क्रिकेट में सबसे ज्यादा युवराज सिंह को पसंद करते हैं।
सलमान खान के कपड़ों से लेकर जूतों तक की कीमत का अंदाजा शायद हम नहीं लगा सकते। लेकिन उनके जूतों की जो कीमत है वह एक लाख से ऊपर ही रहती है। अब भाई वह तो दबंग खान है, चाहे वह एक लाख के जूते पहने या एक करोड़ के, जैसे इनकी पॉपुलैरिटी है तो उस हिसाब से यह चीजें भी इनके लिए कम ही पड़ती हैं।