मेष :
21 मार्च से 20 अप्रैल
आपके द्वारा निकाली गई वैकेंसी के लिए बहुत सारे लोग मिल जाएंगे। लगातार प्रदर्शन कर रहे लोग प्रमोशन की अपेक्षा रख सकते हैं। रोमांटिंक रिश्ते की शुरुआत होगी। पारिवारिक आयोजन में व्यस्त रहने की संभावना है। सेहत से जुड़ा कोई अन्य सामान खरीद सकते हैं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-क्रीम।
वृष :
21 अप्रैल से 20 मई
पुरानी बीमारी से धीरे-धीरे छुटकारा मिल सकता है। फिटनेस के लिए सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारिक यात्रा सफल रहने वाली है। आर्किटेक्ट और इंजीनियर्स के पास कई प्रोजेक्ट के ऑफर आने की उम्मीद है। लव लाइफ संतोशजनक रहेगी।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-केसरिया।
मिथुन :
21 मई से 21 जून
पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता सीमित रहेगी। काम को सुव्यवस्थित तरीके से करने से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति के कारण बाहर घूमने जाने की योजना असफल हो सकती है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक बनाए रखने में सफल होंगे।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा।
कर्क :
22 जून से 23 जुलाई
परिवार के साथ कुछ प्लान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ यात्रा रोमांचक गुजरने वाली है। आपने जिसकी मदद की है वो आपके प्रति एहसानमंद बना रहेगा। सीनियर्स को सलाह देकर अपना पेशेवर कद बढ़ा सकते हैं। सपने को पूरा करने का समय आ गया है।
शुभ अंक-17,
शुभ रंग-गहरा फिरोजी।
सिंह :
24 जुलाई से 22 अगस्त
आपका इनोवेटिव आइडिया कार्यस्थल पर सराहा जाएगा। किसी सामान का एडवांस पेमेंट करते समय कम भुगतान करें। आवास की तलाश में सफलता मिल सकती है। परिवार के बच्चे की उपलब्धि से गौरान्वित महसूस हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-11, शुभ
रंग-गहरा आसमानी।
कन्या :
23 अगस्त से 22 सितंबर
प्रेमी के साथ बिताया गया दिन यादगार रहेगा। विदेश यात्रा पर जाने के लिए पेपर संबंधी काम पूरा होगा। खरीदी गई संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। फालतू चीजों में खर्च करने के बदले निवेश कर लेना सही होगा। बदलते मौसम से खुद को बचाएं।
शुभ अंक-6,
शुभ रंग-कॉफी।
तुला :
23 सितंबर से 23 अक्तूबर
सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने की संभावना है। परिवार में समारोह का आयोजन होने के संकेत हैं। साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलने की उम्मीद है। घरेलू नुस्खा बीमारी से निजात दिलाएगा। सारा उधार चुकाने के बाद भी आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ अंक-1,
शुभ रंग-क्रीम।
वृश्चिक :
24 अक्तूबर से 21 नवंबर
वत्तीय स्थिति अच्छी रहेगी, शॉपिंग की संभावना है। निवेश के मामले में किसी से सलाह मिलने वाली है। शादीशुदा जोड़े आपसी संबंध को और मजबूत करने का प्रयास कर सकते हैं। बच्चों की वजह से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मेहरून।
धनु :
22 नवंबर से 21 दिसंबर
ऌपेशेवर स्तर पर आपको कोई अच्छा असाइनमेंट मिलेगा। मैनेजमेंट के लिए सीनियर्स आप पर भरोसा कर सकते हैं। सैलरी का मामला आपके पक्ष में सुलझ जाने की संभावना है। लोन रिटर्न करने में कोई परेशानी नहीं होगी। एक्सरसाइज आपको शेप में रखने में मददगार होगी।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-हरा।
मकर :
21 दिसंबर से 19 जनवरी
पेशेवर स्तर पर दिन काफी प्रोटेक्टिव रहने वाला है। पढ़ाई से संबंधित काम में वॉलंटियर की भूमिका निभाएंगे। घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ एडवेंचर के लिए जा सकते हैं। सेहत के कारण जंकफूड से दूरी बनानी होगी।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-रॉयल ब्ल्यू।
कुंभ :
20 जनवरी से 18 फरवरी
पेशेवर स्तर पर आपके काम को सम्मान दिया जाएगा। व्यापार बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। रिटेलर्स को अच्छी आमदनी होने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वालों की सैलरी में वृद्धि होने के संकेत हैं। शेप में बने रहने के लिए खेल-कूद में हिस्सा लेना शुरू कर सकते हैं।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-भूरा।
मीन :
19 फरवरी से 20 मार्च
कार्यस्थल पर अत्यधिक व्यस्तता रहने की संभावना है। कुछ लोग कार्यस्थल पर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। पारिवारिक मामले को कुशलशता से सुलझाएंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आय-व्यय संतुलित बना रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-बैगनी।