मिथुन चक्रबोर्ती अपनी पर्सनल लाइफ लेकर शुरू से ही चर्चा में रहे है। बेबाक अंदाज में अपने निजी जीवन के बारे में बात करने वाले मिथुन की जिंदगी का कोई राज़ ऐसा नहीं होगा जिसके बारे में वो कभी घबराये हो पर अपनी पहली बीवी के बारे में बात करते हुए मिथुन थोड़ा कतराते है।
आज हम आपको मिथुन दा की पहली पत्नी के बारे में ख़ास बताने जा रहे है जो शायद आप नहीं जानते होंगे। आपको
बता दें कि मिथुन ने 2 शादियां की थीं। मिथुन की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक हैं। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना माना नाम थीं। साल 1980 में उन्होंने जुदाई से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
हालांकि इस फिल्म में वो साइड रोल में थीं। इसके बाद भी हेलेना ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। वहीं मिथुन अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप के बाद काफी दुखी थे। उसके बाद फिर मिथुन की मुलाकात हेलेना से हुई और दोनों को ही पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया।
बताया जाता है की मिथुन और हेलेना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी लेकिन ये खबर जब बॉलीवुड में फ़ैल गयी तो इन दोनों ने सबके सामने अपनी शादी की हकीकत को सबके के सामने कबूल कर लिया।
पर ये शादी ज्यादा नहीं चल पायी और साल 1980 में दोनों एक दुसरे से अलग हो गए। हर किसी को इस बात से झटका जरूर लगा था की एक वक्त एक दूसरे से बेहद प्यार करने वाला कपल अचानक ऐसे कैसे अलग हो गया।
मिथुन से अलग होने के बाद हेलेना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और वो भारत छोड़ कर न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई। डेल्टा एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही हैं। मिथुन और हेलेना का अब कोई कॉन्टैक्ट नहीं है। लेकिन फिर भी हेलेना अब खुद के बलबूते पर जी रही हैं।