बॉलीवुड में कितने ही बड़े कलाकार आये और इन्होने परदे पर अपने अभिनय का जलवा – जादू ऐसा चलाया की दर्शक उन्हें आज भी याद करते है पर आखिरकार है तो ये भी इंसान ही। इनसे भी कुछ ऐसी गलतियां हुई है जिनका इन्हे जिंदग भर पछतावा रहा है। आज हम बात कर रहे है कुछ ऐसे महान अभिनेताओं जो गलत फिल्मों का चुनाव कर दर्शकों के सामने शर्मसार हुए है। इन अभिनेताओं में महानायक अमिताभ से लेकर राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार शामिल है। आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर
1.बूम (2003): अमिताभ बच्चन की ये फ़िल्म उनकी कुछ सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन कैजाद गुस्ताद ने किया था। फ़िल्म में गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और कैटरीना कैफ भी काम कर चुकें हैं।
2.वफ़ा (2008): सुपरस्टार राजेश खन्ना ने इस फ़िल्म में काम किया था। इस फ़िल्म को दर्शकों ने पसंद नही किया और फ़िल्म बहुत बड़ी फ्लॉप रही। राकेश सावंत फ़िल्म के निर्देशक थे।
3.क्लर्क (1989): सदाबहार एक्टर मनोज कुमार की इस फ़िल्म को दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नही किया। इस फ़िल्म का निर्देशन भी मनोज कुमार ने किया था। इस फ़िल्म में मनोज कुमार के अलावा रेखा, शशि कपूर और अशोक कुमार भी मौजूद हैं।
4.जल्लाद नंबर 1 (2000): हीमैन धर्मेंद्र ने इस फ़िल्म में काम किया था, इसके अलावा शक्ति कपूर और किरण कुमार भी फ़िल्म में नज़र आए। इस फ़िल्म में धर्मेंद्र का अभिनय दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नही किया था। कांति शाह इस फ़िल्म के निर्देशक थे।
5.लव एट टाइम्स स्क्वायर (2003): हरफनमौला कलाकार देवानन्द की फ़िल्म जिसे उन्होंने खुद निर्देशित भी किया था। यह फ़िल्म भी कुछ खास असर नही दिखा पाई और देवानंद की फ्लॉप फिल्मों में से एक बनी।
इन महान अभिनेताओं ने लम्बे समय तक बॉलीवुड पर एकछत्र राज किया है पर लम्बी हिट फिल्मों की लिस्ट के ऊपर उनकी ये खराब फ़िल्में कितना गहरा असर डाल गयी ये उनसे बेहतर कौन जान सकता है। ये फ़िल्में इनके करियर में एक ऐसे बुरे सपने के तरह है जिसने ये कभी अपने चमकदार सफर में शामिल नहीं करना चाहेंगे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ