उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। राजनीतिक पार्टियां लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के तीर छोड़ रही हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने समाजवादी पार्टी और राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी को एक ही सिक्का के दो पहलु बता दिया।
सतीश चंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को नहटौर में बीएसपी की जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और बीजेपी पर जमकर हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों से पूर्व सीएम मायावती की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
मोदी-योगी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, भाजपा ने देश और प्रदेश को बनाने का काम किया : स्वतंत्र देव
उन्होंने कहा कि, "सपा और बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकारें बनी हैं। जनता ने दोनों सरकारों को देख लिया। दोनों सरकारों के काम करने के तरीके एक जैसे ही हैं। सपा सरकार में पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी, फिरौती, डकैती का माहौल था। सपा की सरकार ने सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाया है, जोकि 134 दंगों का है। अब बीजेपी सरकार में विकास की बात करें तो सिर्फ कागजों पर हो रहा है। वास्तविक में बीजेपी सरकार का विकास हवा हवाई है।"