लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। वारदात में शामिल 6 दरिंदो में से 2 ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया जबकि 4 ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया।
जानकारी के मुताबिक लड़की दोपहर दो बजे के करीब घर से शौंच के लिए खेत गई थी। लेकिन वहां पहले से ही दरिंदे घात लगाकर बैठे थे। मोहल्ले के ही निवासी बबलू ने अपने सहयोगियों बसंत, दुर्गेश, रचित, विजेंद्र और विशाल के साथ मिलकर नाबालिक को पकड़ लिया तथा एमडी कालेज के अंदर ले गए।
उत्तर प्रदेश : प्रशासन ने कोटा से आये 93 बच्चों सहित 120 लोगों के घरों पर लगाया नोटिस
जहां दो आरोपियों ने लड़की का रेप किया और उसके साथियों ने वीडियो बनाकर उसे घर बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। घर पहुंचकर लड़की ने आपबीती घरवालों को बताई। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बसंत व बबलू को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
साथ ही चार अन्य को भी नामजद किया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले में एसपी एलआर कुमार का कहना है सीतापुर के थाना मिश्रिख क्षेत्र में गैंगरेप की घटना सामने में आई है। पीड़िता 13 साल की है और उसके साथ एक युवक ने रेप किया था और दूसरे ने उसका सहयोग किया। केस दर्ज कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



