आज का दिन रविवार (1 जनवरी -2023) नए साल में प्रवेश कर रहा है। अपने नए साल को ख़ूबसूरत बनाने के लिए (उत्तर प्रदेश) अयोध्या में 50 हज़ार श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना बताई जा रही है। भक्तों के भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अयोध्या पुलिस ने कड़े इंतजाम किये है। बताया जा रहा है की भक्त हजारों की संख्या में भगवान श्री राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अयोध्या पुलिस द्वारा सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के भारी इंतजाम किए गए हैं। 2022 में नव वर्ष पर 30 लाख लोगों ने अयोध्या का दौरा किया था।
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने कहा, विभिन्न सरकारी विभागों की रिपोर्ट के आधार पर हम नए साल के पहले दिन अयोध्या में लगभग 50 लाख लोगों का प्रबंध करने के लिए तैयार हैं। हमने लगभग एक दर्जन क्रेनों की व्यवस्था की है। किसी भी सड़क दुर्घटना से निपटने के लिए अयोध्या की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर विभिन्न बिंदुओं पर। सड़कों पर किसी भी घटना से निपटने के लिए उपकरणों से लैस सभी पुलिस प्रतिक्रिया वाहनों को तैनात किया गया है।
भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करने और दुर्घटना को रोकने के लिए विभिन्न मंदिरों में विशेष व्यवस्था भी की गई है। अयोध्या पुलिस द्वारा सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के भारी इंतजाम किए गए हैं। 2022 में नव वर्ष पर 30 लाख लोगों ने अयोध्या का दौरा किया था।