आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर आंबेडकर नगर के जलालपुर में उनपर हमला करने के इरादे से पहुंचने, काले झंडे दिखाने और तिरंगे पर काली स्याही फेंकने का आरोप लगाया है।
भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी है – संजय सिंह
आप सांसद ने सोमवार को ट्वीट किया, “300 यूनिट फ्री बिजली पर सभा करने जलालपुर आंबेडकर नगर पहुंचा तो गाड़ी पर हमला करने भाजपा कार्यकर्ता पहुँच गये, काला झंडा भी दिखाया लेकिन आदित्यनाथ जी थोड़ी ज़्यादा संख्या में लोगों को भेजा कीजिये, भाजपा यहां बहुत कमजोर है, भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी है इसीलिए कायराना हरकत कर रही है।” उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर सवाल उठाया, “यही है भाजपा की असलियत, तिरंगे के सामने काला झंडा दिखाते हैं।
300 यूनिट फ्री बिजली पर सभा करने जलालपुर अम्बेडकरनगर पहुँचा तो गाड़ी पर हमला करने भाजपा कार्यकर्ता पहुँच गये,काला झंडा भी दिखाया लेकिन आदित्यनाथ जी थोड़ी ज़्यादा संख्या में लोगों को भेजा कीजिये BJP यहाँ बहुत कमजोर है BJP, आम आदमी पार्टी से डरी है इसीलिये कायरना हरकत कर रही है। pic.twitter.com/MkIbARHt4F
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 11, 2021
यही है भाजपा की असलियत तिरंगे के सामने काला झण्डा दिखाते हैं।भाजपाईयों को तिरंगे से नफ़रत क्यों है? https://t.co/O3si1oPhsN— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 11, 2021
आदित्यनाथ जी देश की जनता से माफ़ी माँगिये आपके कार्यकर्ता ने भारत की शान तिरंगे पर काली स्याही फेंकी है।मुझ पर हमला करो लेकिन तिरंगे का अपमान मत करो भाजपाईयों।तिरंगे का अपमान हो रहा है आपकी पुलिस मूकदर्शक बनी है। pic.twitter.com/Qki3A2IxrU— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 11, 2021
भाजपाइयों को तिरंगे से नफरत क्यों है?” सिंह ने आगे कहा, “आदित्यनाथ जी देश की जनता से माफ़ी मांगिये, आपके कार्यकर्ता ने भारत की शान तिरंगे पर काली स्याही फेंकी है। मुझ पर हमला करो लेकिन तिरंगे का अपमान मत करो भाजपाइयों। तिरंगे का अपमान हो रहा है आपकी पुलिस मूकदर्शक बनी है।” इस सिलसिले में स्थानीय पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका।